वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप के मुंह में जीभ डाल रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर थर्रा जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जानबूझकर सांप के मुंह में अपनी जीभ डाल रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

सांप के साथ खिलवाड़ करना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @edohanzo117)

Viral Video: सोशल मीडिया कई तरह के हाहाकारी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर थर्रा जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स सांप के मुंह में अपनी जीभ डाल रहा था। लेकिन, सांप ने ऐसा पलटवार किया, जिसे देखकर कोई भी कांप जाए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां और कैसे किस पर हमला कर दे कुछ का नहीं जा सकता? लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग जानबूझकर सांप से पंगा लेते हैं और उसके साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। कई बार परिणाम इतना खतरनाक हो जाता है कि देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स जानबूझकर सांप के मुंह में अपनी जीभ डाल रहा है। लेकिन, कुछ पल के बाद शख्स के साथ जो होता है उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दिल थामकर देखें वीडियो...

हैरान करने वाला नजारा

नजारा देखकर जरूर आपका कलेजा कांप गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'edohanzo117' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन नहीं हो रहा था। जबकि, कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article