वायरल न्यूज़

Watch: सांपों के साथ मस्ती कर रहा था शख्स, फिर कर दिया कुछ ऐसा, देख सन्न रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 4, 2023, 08:54 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ करतब दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो के लास्ट में वह सांप को किस भी करता है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

सांप को किस करते हुए शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने सांपों के साथ दिखाया करतब
  • करतब दिखाते हुए कर लिया सांप को किस
  • जमकर वायरल हो रहा ये खतरनाक वीडियो

Man Kiss A Pattaya Snake: इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांपों के बीच बैठ करतब दिखाता नजर आ रहा है। ऐसे में ये खतरनाक वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। सांपों के बीच बैठा ये शख्स बिना डरे उनके साथ अठखेलियां कर रहा है, जिसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे। वैसे ये वीडियो (Trending Video) लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पटाया सांपों के बीच बैठा है और उनके साथ मस्ती के कर रहा है। अब जरा सोचिए, जिसके पास बैठकर वह मस्ती कर रहा है, वह आपके सामने भी आ जाए तो आप क्या करेंगे। जाहिर है, आप पूरी तरह से पसीने से तर-बतर हो जाएंगे। लेकिन शख्स न सिर्फ उनके साथ खेल रहा है बल्कि उसमें से एक किस भी करता है। अब ऐसे में ये खतरनाक वीडियो यूजर्स द्वारा काफी बार देखा गया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम भी मचा रहा है।

सांप को किस करते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इसीलिए महिलाएं पुरुषों से अधिक जीवित रहती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है शख्स कोबरा कमांडर है, इसीलिए बड़े आराम से वहां उनके साथ बैठकर मस्ती कर रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'celesteherget' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article