Watch: कोबरा के घर में पहुंचा शख्स, जैसे ही फैलाया डंसने के लिए फन, लगा दिया एक चमाट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 09:07 AM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कोबरा के झुंड में जाता है और फिर जैसे ही एक कोबरा उसे डंसने वाला होता है, वह उसे एक चमाट लगा देता है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोबरा के झुंड में पहुंचा शख्स
  • सांप ने डंसने के लिए फैलाया फन
  • शख्स ने धर दिया एक चमाट

Man Slapped Cobra: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके हंसी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखते हैं तो आप हंसने के लिए तैयार हो जाए। क्योंकि ये वीडियो ऐसा है कि जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वैसे आपको एक बात बता देते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लाइन 'पट्ट के एक शॉट' याद आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो सांप के झुंड में जाता है। ये सांप कोई और नहीं बल्कि कोबरा है, जो कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। ऐसे में वह अपने हाथों से सांपों को उठाकर इधर से उधर रखता है। तभी एक सांप अपना फन फैलाकर उसे डंसने वाला ही होता है कि शख्स उसे एक चमाट लगा देता है। फिर क्या.. कोबरा का पोपट बन जाता है और कोबरा वहां से दुबक कर वापस चला जाता है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है, जिसने देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

End of Feed