वायरल न्यूज़

Watch: कोबरा के घर में पहुंचा शख्स, जैसे ही फैलाया डंसने के लिए फन, लगा दिया एक चमाट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 09:07 AM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कोबरा के झुंड में जाता है और फिर जैसे ही एक कोबरा उसे डंसने वाला होता है, वह उसे एक चमाट लगा देता है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है।

Image

शख्स ने कोबरा के घर में घुसकर लगा दिया एक चमाट (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोबरा के झुंड में पहुंचा शख्स
  • सांप ने डंसने के लिए फैलाया फन
  • शख्स ने धर दिया एक चमाट

Man Slapped Cobra: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके हंसी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखते हैं तो आप हंसने के लिए तैयार हो जाए। क्योंकि ये वीडियो ऐसा है कि जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वैसे आपको एक बात बता देते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लाइन 'पट्ट के एक शॉट' याद आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो सांप के झुंड में जाता है। ये सांप कोई और नहीं बल्कि कोबरा है, जो कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। ऐसे में वह अपने हाथों से सांपों को उठाकर इधर से उधर रखता है। तभी एक सांप अपना फन फैलाकर उसे डंसने वाला ही होता है कि शख्स उसे एक चमाट लगा देता है। फिर क्या.. कोबरा का पोपट बन जाता है और कोबरा वहां से दुबक कर वापस चला जाता है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है, जिसने देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

शख्स ने कोबरा के घर में घुसकर लगा दिया एक चमाट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कोबरा काफी समझदार था, तभी वहां से वापस चला गया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा मजाक और कुछ हो ही नहीं सकता। बता दें कि इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इसे '@Nico_Jovanovic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article