वायरल न्यूज़

Viral Video: जब स्पाइडर-मैन बनी बिल्ली...50 फीट ऊंची दीवार पर चिपकी कैट, नीचे लोगों ने बिछाया सुरक्षा कवच

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का हैरतअंगेज और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बिल्ली कई फीट ऊंची ऐतिहासिक ईंट की दीवार पर किसी 'स्पाइडर-मैन' की तरह चिपकी हुई नजर आ रही है। नीचे खड़े राहगीर बिल्ली को बचाने के लिए चादर तानकर खड़े हैं और रेस्क्यू टीम का इंतजार कर रहे हैं।

Image

स्पाइडर-मैन बनने चली थी बिल्ली (तस्वीर साभार- @hsn.ae.100k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों की हरकतें अक्सर लोगों को लोटपोट कर देती हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपकी हंसी (Funny Video) भी छूटेगी और हैरानी भी होगी। जरा सोचिए, अगर आपको कोई बिल्ली किसी 50 फीट ऊंची लगभग सीधी दीवार पर बिना किसी सहारे के चिपकी हुई दिख जाए, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर बवाल मचा रहा है, जिसमें एक बिल्ली प्राचीन ईंटों वाली ऊंची दीवार पर ऐसे चिपकी है मानो उसने स्पाइडर-मैन से स्पेशल ट्रेनिंग ली हो।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी और ऊंची ऐतिहासिक दीवार के ऊपरी हिस्से में एक बिल्ली लटकी हुई है। ईंटों की थोड़ी-सी दरार को पकड़कर वह अपना संतुलन बनाए हुए है। दीवार इतनी ऊंची और सीधी है कि कोई भी गिर सकता है, लेकिन यह 'स्पाइडर-कैट' मानो भौतिकी के नियमों को ही चुनौती दे रही है। बिल्ली की इस हरकत को देखकर सड़क पर गुजर रहे राहगीर हैरान रह गए। उसकी जान बचाने के लिए लोगों ने भी गजब का सूझबूझ दिखाया। कुछ लोग तुरंत आगे आए और उन्होंने एक बड़ा सा कपड़ा तान लिया,ताकि अगर बिल्ली का हाथ फिसले, तो वह सीधे कपड़े पर सुरक्षित गिरे। हालांकि, एक बिल्ली गिरती भी है, इसके बावजूद वो उस पर चढ़ने की कोशिश करती है। देखें वीडियो...

    बिल्ली का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अद्भुत नजारा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'hsn.ae.100k' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है बिल्ली ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' दो बार देख ली है! एक अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा- ग्रेविटी ने इस बिल्ली के सामने सरेंडर कर दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article