वायरल न्यूज़

शख्स ने लगाया ऐसा देसी जुगाड़, देखने के बाद आ जाएंगे हंसी के फव्वारे, लोग बोले- भाई ने तो मौसम बदल दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 28, 2023, 05:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बारिश के दौरान छाते के साथ ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Image

देसी जुगाड़ का डांस वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया देसी जुगाड़
  • बारिश में छाता लगाकर की पानी की बचत
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो देसी जुगाड़ के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो वीडियो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। वीडियो में शख्स ने जिस प्रकार से जुगाड़ लगाया है, उसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने बारिश में जो देसी जुगाड़ लगाया है, उसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल, बारिश के दौरान शख्स ने अपने गैलरी में छाता लगाया हुआ है और उसके कार्नर पर एक पाइप लगाया है, जिसे सीधे बाल्टी से जोड़ा हुआ है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देसी जुगाड़ का डांस वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो पहली बार देखा है। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि भाई ने तो मौसम ही बदल दिया, एकदम झक्कास। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article