Kung Fu Shot Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आ सकती है। वैसे ये वीडियो काफी मजेदार है, जो आपका दिन बना देगा। ऐसे में इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और काफी शेयर भी किया जा रहा है। वैसे आपको बता दें, इस वीडियो में आपको 'कुंग फू' का बेहतरीन शॉट देखने को मिलेगा। जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स 'कुंग फू' शॉट दिखाते हुए नजर आ रहा है। शख्स ने कुछ इस प्रकार अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं होगा। इसे देखने के बाद यूजर्स ने काफी तारीफ की है और शख्स को ब्रूस ली से कंपेयर भी किया है। ऐसे में शख्स का वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
'कुंग फू' शॉट वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई को देखकर मिथुन की शेरा मूवी आ गई। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि भाई इसने तो ब्रूस ली को भी फेल कर दिया। अब तक इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'anita_suresh_sharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
