वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: इस शख्स का दिमाग देख साइंटिस्ट भी हो जाएंगे फेल, गर्मी ने बचने के लिए निकाला देसी जुगाड़

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 6, 2023, 08:36 AM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खेत में काम कर रहा होता है और उसने अपनी पीठ पर एक कुर्सी बांधकर उस पर टेबल फैन रखा होता है, जो गर्मी लगने पर चालू कर हवा लगने लगता है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

जुगाड़ वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया देसी जुगाड़
  • गर्मी से बचने के लिए पीठ पर लगाया पंखा
  • जमकर वायरल हो रहा ये जुगाड़ वीडियो

Desi Jugaad Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज कई रील्स शेयर किए जाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा रील्स लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें इस वीडियो (Viral Video) से नहीं हटने वाली है। दरअसल, ये वीडियो जुगाड़ का है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो इसे बार-बार देखना पसंद कर रहा है और इस मजेदार वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स खेत में काम कर रहा होता है और इस दौरान उसने अपने पीठ पर जुगाड़ से पंखा लगाया होता है, जिसे देखने के बाद आप उसके दिमाग की जमकर तारीफ करेंगे। ऐसे में उसके इस जुगाड़ को देखने के बाद आप शायद यही कहें कि ऐसा साइंटिस्ट भी ना सोच पाएं। ऐसे में ये वीडियो भी इंटरनेट पर भी काफी धूम मचा रहा है।

जुगाड़ वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके आगे तो साइंटिस्ट भी फेल हो जाए। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article