Video: चिकन खाने के लिए पड़ोसी की मुर्गियों को जुगाड़ से किया चोरी, हॉस्टल में रहने वाले लड़कों का कमाल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 05:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल के लड़कों ने मुर्गी पकड़ने के लिए जो देसी जुगाड़ अपनाया, उसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉस्टल के लड़कों ने लगाया देसी जुगाड़
  • पड़ोसी के मुर्गी को अनोखे अंदाज में पकड़ा
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Jugaad Video: देसी जुगाड़ को तो आपने कई सारा रील्स देखा होगा, लेकिन जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं, उसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। ये ऐसा वीडियो (Viral Video) है, जिसे आप बार-बार देखेंगे, क्योंकि पहली बार में तो ये आपको शायद समझ में ना आए। लेकिन इसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। यकीन से कह रहा हूं कि आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में हॉस्टल के कुछ लड़के आपको दिखाई देंगे, जो पहले तो पड़ोसियों के मुर्गे-मुर्गियों को दाना डाल अपने घर के दरवाजे तक बुलाते हैं और फिर जैसे वे सब अंदर आते हैं, तुरंत दरवाजा बंद कर देते हैं। ऐसे में एक मुर्गी हॉस्टल के अंदर आ जाती है और फिर हो जाता है लड़कों का 'चिकन डिनर'। अब ये फनी वीडियो (Funny Video) यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, जिसपर उनकी काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है।

End of Feed