वायरल न्यूज़

Viral Video: पर्यावरण बचाने के लिए लड़के का धांसू जुगाड़, पोस्टर पढ़कर हर कोई हो जाएगा जबरा फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। क्योंकि, एक लड़के ने पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसा उपाया निकाला, जिसे देख आप भी उसका फैन हो जाएंगे।

Image

इसे कहते हैं मोटिवेशन....(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्यावरण को बचाने के लिए लड़के का मजेदार जुगाड़
  • पोस्टर देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में किसी चीज को वायरल (Today Viral Video) करने के लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते रहते हैं। कुछ तरकीब तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। वहीं, कुछ को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है और इन सब पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक और अनोखा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल पेड़-पौधे काफी कट रहे हैं। हमारा पर्यावरण खतरे में है और इसे बचाने के लिए काफी प्रयास भी किए जा रहे हैं। कुछ लोग तो इसके लिए दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन, एक लड़के ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया है, जो चर्चा का विषय बन हुआ और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़के ने ऐसा क्या किया? दरअसल, लड़के ने पर्यावरण को बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए एक मजेदार पोस्टर बनाया और उसे लेकर बाजार में खड़ा हो गया। जिसने भी इस पोस्ट को पढ़ा, वो हैरान रह गया। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

भाई ने महफिल लूट ली...

वीडियो देखकर और पोस्टर पढ़कर जरूर आप भी चौंक गए होंगे और ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'poppervishalofficial' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या मोटिवेशन है?, किसी कहना है कि भाई ने तो गदर काट दिया। तो आपको यह मोटिवेशन कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article