जूते की नीलामी कराते अंकल रीची (Instagram/@dj_realest)
जूता छुपाई भारतीय शादियों का सबसे फेवरेट खेल है। ये तो आप सब जानते ही हैं। सालियाँ दूल्हे का जूता उड़ाती हैं, दूल्हा-दुल्हन घबराते हैं, नेग में नोटों की बारिश होती है और आखिर में सब हंसते-हंसते गले मिलते हैं। लेकिन भईया, शिकागो में एक शादी ऐसी हुई कि ये रस्म सीधे हॉलीवुड लेवल पर पहुंच गई।
शिकागो की इस शादी में जूता छुपाई की रस्म के दौरान एक इटैलियन अंकल ने इस रस्म के दस्तूर को ही बदल डाला। अंकल जी का नाम है रिची और उन्होंने इस रस्म को एक ऑक्शन में तबदील कर दिया। दरअसल, जैसे ही सालियों ने दूल्हे का जूता चुराया और नेग मांगने की तैयारी की, अंकल रिची ने माइक थामा और बोले – “Let’s start the bid at $200!” बस फिर क्या था… “Two-fifty! Three hundred! Going once… Five hundred! Do I hear six? SIX HUNDRED! Eight hundred! ONE THOUSAND!”
ये भी पढ़ें:परफेक्ट लंच डेट! लंच खोलकर बैठा शख्स, साथ में खाने आ धमकी गलहरी, Video देख आपके भी चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
अंकल की ऑक्शन स्किल देखकर लग रहा था कि सॉदबीज या क्रिस्टीज का कोई टॉप ऑक्शनियर गलती से शादी में घुस आया है। हिंदी-इंग्लिश-पंजाबी मिलाकर उन्होंने जो माहौल बनाया, वो बयां नहीं किया जा सकता। लोग वीडियो बनाते-बनाते हंसते-हंसते पागल हो रहे थे। कोई चिल्ला रहा था, “अंकल जी, थोड़ा धीरे!” कोई बोला, “पंडित जी भी शरमा जाएँ ऐसे बोलोगे तो!”
ऑक्शन में जूते की बोली लगाने का बाजार इतना गरम हुआ कि पता नहीं आखिर जूता कितने में बिका या बिका भी या नहीं, पर अंकल रिची रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गए। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर DJ चिराग गांधी ने शेयर किया है। जहां वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन पर नजर डाली तो दिखा कि वहां भी अंकल रिची ने तहलका मचाया हुआ है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अंकल रिची को लाइफटाइम फ्री नेग मिलना चाहिए भाई।" दूसरे ने लिखा, "ये बन्दा अगर इंडिया आया तो जूता छुपाई नहीं, पूरा स्टॉक एक्सचेंज खुल जाएगा।" तीसरे ने लिखा, "ये शादी नहीं IPL ऑक्शन लग रहा है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।