हर रोज हजारों-लाखों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन उनमें से ही कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों का दिन बन गया।
लंच के लिए शख्स के पास पहुंची गिलहरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अकेले बैठकर लंच करने के लिए एक चबूतरे पर बैठता है। वह लंच को खोलकर नीचे रखता है तभी एक गिलहरी उसके पास आ जाती है और उसके लंच के आसपास मंडराने लगती है। शख्स बचते-बचाते जैसे-तैसे अपने लंच बॉक्स को खोलता है और उसमें से चावल का एक दाना निकालकर गिलहरी के लिए रख देता है। गिलहरी उसे खाने के बाद लंच बॉक्स की तरफ फिर जाती है और डब्बे में अंदर झांकने लगती है। दो-तीन बार ऐसा करने के बाद शख्स इस बार उसके खाने के लिए थोड़ा ज्यादा चावल निकालकर रख देता है, जिसे खाने में गिलहरी मशगूल हो जाती है, जिसके बाद शख्स आराम से अपना लंच करता है।
लोगों को खूब पसंद आया यह वीडियो
इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @devanshbarua7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।" दूसरे ने लिखा, "गिलहरी को तो VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है।" तीसरे ने लिखा, "जीवन का सबसे शानदार पल।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया, जिनमें से कुछ लोगों ने तो इसे 2025 का सबसे क्यूट मोमेंट तक बता डाला।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
