वायरल न्यूज़

Funny Video: लड़के पर चढ़ा 'उर्फी' बनने का खुमार, खतरनाक प्राकृतिक लहंगा पहन काटा गदर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 11:31 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स घास-पूस से बना लहंगा पहन उर्फी जावेद बनने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Image

शख्स ने पहना घास-पूस से बना लहंगा (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने पहना घास-पूस से बना लहंगा
  • उर्फी बनने का छाया खुमार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Natural Lehenga Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज हजारों रील्स शेयर किए जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे रील्स होते हैं, जो लोगों को पसंद आते हैं और उन्हें हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप इस वीडियो को भूल नहीं पाएंगे। और हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपके इतनी हंसी आने वाली है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स खुद उर्फी जावेद बनने के चक्कर में शख्स ने ऐसा ड्रेस पहन लिया, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। दरअसल, शख्स ने घास-पूस से तैयार किया हुआ लहंगा पहना है और खुद उर्फी जैसा दिखने के चक्कर में ऐसा किया, जिसके चलते अब उसे काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि, देखा जाए तो ये काफी मजेदार कंटेंट है।

शख्स ने पहना घास-पूस से बना लहंगा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई ये कौन से जमाने की महिला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ने तो गर्दा ही उड़ा दिया। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं और हजारों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'akash_pandey727' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article