वायरल न्यूज़

सबको लगा मरीज है मगर एंबुलेंस चुरा ले गया बंदा, कैमरे कैद हुआ गजब का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 08:02 AM IST

Chor Ka Live Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि चोर मरीज बनकर एंबुलेंस में पहुंचा और उसे ही चुराकर भाग गया। एंबुलेंस चुराकर भागते हुए चोर का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है।

Image

एंबुलेंस ही चुराकर भाग गया चोर। (Photo/X.com)

Chor Ka Live Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब नजारों से भरी पड़ी है। यहां सचमुच कब क्या नजर आ जाए कोई नहीं जानता। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हैरान कर देगा। वीडियो एक चोर से जुड़ा है जिसने एक ऐसे वाहन को चुरा लिया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। यकीन नहीं करेंगे कि चोर ने कुछ और नहीं बल्कि एंबुलेंस को ही चुरा लिया। एंबुलेंस चुराकर भागते हुए चोर का वीडियो सामने आया है जो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

एंबुलेंस चुराकर भागा चोर

वीडियो देखकर मालूम होता है कि चोर मरीज बनकर एक एंबुलेंस के करीब पहुंच गया। आसपास खडे़ लोगों को भी वो मरीज ही लगता है। मगर थोड़ी ही देर में बंदा गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा और भागने लगा। इधर आनन-फानन में पुलिस को चोरी की सूचना दी गई और इधर पुलिस भी हाईवे पर टोल से पहले चोर को पकड़ने के लिए तैनात हो गई।

बैरिकेड तोड़कर भाग निकला

हैरान होंगे टोल के करीब पहुंचता है और पुलिस उसे एंबुलेंस रोकने का इशारा देती है। मगर इसके उलट चोर ने सायरन बजाया और टोल का बैरिकेड तोड़कर निकल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बार-बार देखने का मन करेगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो तेलंगाना में हयातनगर का बताया गया है, जिसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article