Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक मालिक जब तीन साल बाद घर लौटा तो अपार्टमेंट की हालत देखकर उसके तोते उड़ गए। दरअसल, शख्स का घर कबूतरों का 'शहर' बन गया था। जिसने भी यह नजारा देखा वह एक पल के लिए जरूर चौंक गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब मामला रूस के वोरकुटा शहर का है। यहां रहने वाला एक शख्स काम के सिलसिले में करीब तीन साल पहले साइबेरिया चला गया था। लेकिन, जल्दबाजी में शख्स घर की एक खिड़की बंद करना भूल गया था। इस छोटी सी गलती के कारण घर का जो हाल हुआ उसकी कल्पना शायद उसने भी नहीं की होगी। खुली खिड़की का फायदा उठाकर कबूतरों ने घर को अपना नया ठिकाना बना लिया। धीरे-धीरे कई कबूतर उस घर के अंदर घुस गए और अपना आशियाना बना लिया। वहीं, तीन साल बाद जब मालिक घर लौटा और दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गया। देखें वीडियो...
कबूतरों का शहर
वीडियो में आप भी देख सकते हैं घर के अंदर काफी संख्या में कबूतर बैठे हुए हैं। जिस अंदाज में कबूतर इधर-उधर बैठे थे उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वही इस घर के मालिक हों। इतना ही नहीं घर के अंदर काफी गंदगी भी फैली हुई थी। मकान मालिक ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे यह कबूतरों का दुबई बन गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@BrianMcDonaldIE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक 43 हजार लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
