वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने चलाई ऐसी कार, देखते ही चकरा जाएगा सिर, लोग बोले- ये कार है या फिर..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 06:32 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, शख्स ने एक ऐसी मोडिफाइड कार चलाई, जिसे देखने के बाद सभी लोग हंस पड़े।

Image

जूते की तरह डिजाइन की कार.. (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई मोडिफाइड गाड़ी
  • जूते जैसी दिख रही है ये कार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Drove A Modified Car Look Like Shoes: दुनिया में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है। कब कौन सा व्यक्ति कौन सी कलाकारी कर दें, इस बात की कोई गारंटी भी नहीं है। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोग व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बाजार में अपनी गाड़ी लेकर आता है, जो दिखने ऐसा मालूम पड़ता है। जैसे कोई कार नहीं बल्कि एक बड़ा सा जूता हो। इतना ही नहीं, शख्स ने धूप से बचने के लिए गाड़ी के पीछे एक छतरी भी लगाई है, जिससे धूप लगने पर वह खुद को महफूज कर सके। ऐसे में वहां आसपास खड़े लोग एकदम से दंग रह गए कि आखिर वे देख क्या रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो (Trending Video) काफी धूम मचा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है और वे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

जूते की तरह डिजाइन की कार..

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसने तो कमाल ही कर दिया। समझ ही नहीं आ रहा है कि कार है या कोई बड़ा जूता। बता दें, इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article