वायरल न्यूज़

Jugaad Video: जुगाड़ से शख्स ने बना दी दुनिया की अनोखी बाइक, जिसने देखा उसका दिमाग घूम गया

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करके अनोखी बाइक बना दी। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @mrkasganjhacker895425)

Jugaad Video: भारत समेत दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जुगाड़ (Jugaad Viral Video) का इस्तेमाल करके लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ जुगाड़ के मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी आपको जुगाड़ के एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने भी आज तक जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया होगा। एक बार फिर आप लोगों के सामने एक अनोखा जुगाड़ आया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके अनोखी बाइक बनाई है। जुगाड़ का इस्तेमाल करके बाइक में आगे तीन और पीछे भी तीन पहिए लगाए गए हैं। उसके बाद दो अन्य लोगों की मदद से बाइक को चलाया जा रहा है। जिस तरह का नजारा था उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

शख्स का हाहाकारी जुगाड़

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे इस शख्स ने तो जुगाड़ से गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mrkasganjhacker895425' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article