एजुकेशन

CBSE Science Challenge 2026: स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अनूठी पहल, जानें आवेदन और परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

CBSE Science Challenge 2026: सीबीएसई द्वारा स्कूली छात्रों को साइंस के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए साइंस चैलेंज 2026-27 की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए स्कूल स्तर पर छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Image

CBSE Science Challenge 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CBSE Science Challenge 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'CBSE Science Challenge 2026-27' की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता मुख्य रूप से कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए एक संवर्धनात्मक गतिविधि (Student Enrichment Activity) के रूप में आयोजित की जा रही है।

सीबीएसई द्वारा आयोजित किए जा रहे इस चैलेंज की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले किसी भी छात्र से किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से स्कूल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। जो छात्र विज्ञान के प्रति गहरी रुचि रखते हैं, उनके लिए अपनी गति और सटीकता को परखने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

दो चरणों में होगी साइंस प्रतियोगिता

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह प्रतियोगिता मुख्य रूप से दो प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी इस प्रकार है -

राउंड 1 (स्कूल लेवल)
रजिस्ट्रेशनसीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल 14 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक साइंस चैलेंज पोर्टल cbsecadit.nic.in/sc/ पर अपने LOC क्रेडेंशियल्स के ज़रिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आयोजनराउंड 1 की परीक्षा 2 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का मोडयह बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित 60 मिनट की परीक्षा होगी।
2. राउंड 2 (कंप्यूटर आधारित राष्ट्रीय स्तर)
रजिस्ट्रेशनपहले राउंड के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक स्कूल कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं से सर्वश्रेष्ठ 2-2 विद्यार्थियों (कुल 6 छात्रों) को शॉर्टलिस्ट करेगा। इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच पोर्टल पर किया जाएगा।
परीक्षा तिथियांराउंड 2 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 30 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 के बीच अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी।
CBSE Science Challenge 2026 PDF

क्या है इस प्रतियोगिता की मूल्यांकन प्रक्रिया

पावर एंड स्पीड टेस्ट - राउंड 1 में छात्रों की क्षमता का मूल्यांकन उत्तरों की सटीकता और कार्य पूरा करने में लगे समय दोनों के आधार पर किया जाएगा।

टाई-ब्रेकर नियम - यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो कम समय में परीक्षा पूरी करने वाले छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

सर्टिफिकेट और सहायता केंद्र

दूसरे चरण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन भागीदारी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सीबीएसई द्वारा 'Appreciation Certificate' प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए स्कूल ईमेल आईडी cbsesciencechallenge@cbseshiksha.in या फोन नंबर 011-43354916 पर संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article