वायरल न्यूज़

Video: इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में लड़के ने हद कर दी, साड़ी पहन गुरू रंधावा के गाने पर बनाई ऐसी रील्स

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में एक तरह से युवक अपनी इज्जत की धज्जियां भी उड़ाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि वायरल होने के चक्कर में युवक ने साड़ी पहन ली है।

Image

लड़के का अनोखा डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं। आपने देखा होगा कि कुछ इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल करने के चक्कर में कीचड़-मिट्टी और गोबर तक खाते नजर आते हैं। वहीं कुछ युवा खतरनाक जगहों पर पहुंचकर वीडियो बनाते दिखते हैं। कई युवा तो अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के सामने आकर भी वीडियो बनाते हैं। इसी क्रम में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में युवक ऐसा काम करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर आपको शर्म आ जाएगा। दूसरी तरफ, इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में एक तरह से युवक अपनी इज्जत की धज्जियां भी उड़ाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि वायरल होने के चक्कर में युवक ने साड़ी पहन ली है। वह किसी महिला की तरह सजकर गुरू रंधावा के गाने पर रील्स बनाता दिख रहा है। इस दौरान वह किसी महिला की तरह अदाएं दिखाने की भी कोशिश कर रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक पीले रंग की साड़ी पहनकर रील्स बना रहा है। इस दौरान बैकग्राउंड में गुरू रंधावा का लेटेस्ट सॉन्ग 'तेरी आंख कतल, तेली बात कतल' बजता सुनाई दे रहा है। युवक इसी गाने पर डांस करते हुए रील्स बना रहा है। इस दौरान वह काफी अजीबोगरीब एक्सप्रेशन भी दे रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी शर्म आ जाएगा। वीडियो को aryan_beardbeauty नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article