वायरल न्यूज़

VIDEO: देसी इंजीनियर का अनोखा कारनामा! बाल्टी भरते ही अपने आप बंद हो जाएगा नल,एक धागे और कोल्ड ड्रिंक की बोतल से किया कमाल

Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक सेंसर के साधारण प्लास्टिक की बोतल, धागे और नल के हैंडल की मदद से 'ऑटोमैटिक टैप सिस्टम' तैयार कर दिया।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @tailent_boy1)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में भारत के 'देसी जुगाड़' (Desi Jugaad) का कोई मुकाबला नहीं है। जब बात कम बजट में बड़ा काम करने की हो, तो भारतीय दिमाग ऐसा रास्ता ढूंढ ही लेता है, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी हैरान रह जाएं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक युवक ने बिना किसी महंगे सेंसर या मशीन के साधारण नल को 'ऑटोमैटिक कट-ऑफ नल' में बदल दिया। आलम ये है कि इस जुगाड़ को देखकर लोग काफी हैरान हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सबसे पहले एक प्लास्टिक के नल के नीले रंग के हैंडल पर गर्म सुए की मदद से एक छोटा सा छेद करता है। इसके बाद वह उस छेद में एक मजबूत धागा बांधता है। धागे के दूसरे सिरे को वह 'फ्रूटी' या कोल्ड ड्रिंक की एक खाली प्लास्टिक की बोतल से बांध देता है और उस बोतल को बाल्टी के अंदर लटका देता है। जैसे ही युवक नल चालू करता है, पानी बाल्टी में गिरने लगता है। बाल्टी में पानी का स्तर जैसे-जैसे बढ़ता है, हल्की प्लास्टिक की बोतल पानी के ऊपर तैरने लगती है। बोतल के ऊपर उठने से उससे जुड़ा धागा ढीला या खिंचने की स्थिति में आता है और बोतल का दबाव नल के हैंडल को ऊपर की ओर धकेलता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    अनोखा देसी जुगाड़

    दरअसल, अक्सर बाल्टी या टब में पानी भरते समय लोग नल चालू छोड़कर भूल जाते हैं, जिससे न सिर्फ पानी की भारी बर्बादी होती है बल्कि फर्श पर भी पानी फैल जाता है। इस साधारण से जुगाड़ ने सिद्ध कर दिया कि बिना एक भी रुपया खर्च किए कैसे 'वाटर ओवरफ्लो' की समस्या को सुलझाया जा सकता है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को tailent_boy1 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर मिलियन में व्यूज अब तक आ चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स जमकर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने बिना किसी बिजली और महंगे सेंसर के ऑटोमैटिक सिस्टम बना दिया, इसे तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही है असली इंडियन टैलेंट! पानी बचाने का इससे सस्ता और टिकाऊ तरीका नहीं हो सकता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article