वायरल न्यूज़

दरवाजा भूल जाओ, खिड़की से आओ...बस में सीट कब्जाने का अनोखा देसी 'स्टंट', वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बस स्टैंड का बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बस में चढ़ने और सीट पाने की होड़ में महिलाएं दरवाजे के बजाय सीधे खिड़की के रास्ते अंदर घुस रही हैं।

Image

बस में चढ़ने का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @glimpse_of_siri)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर अगर कोई चीज सबसे तेजी से वायरल होती है, तो वो है देश के कोने-कोने से आने वाले 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) और मजेदार हरकतें। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एक तरफ जहां हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ लोगों के इस जुनून को देखकर हैरान भी रह जाएंगे। क्योंकि, बस में सीट पाने के लिए लोगों ने सारी हदें तोड़ दी और दरवाजे के बदल खिड़की से ही घुसने लगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी या लोकल बस स्टैंड पर खड़ी है। बस के अंदर और बाहर लोगों की जबरदस्त भीड़ है। लेकि, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा बस की खिड़कियों ने। बस में सीट पाने की ऐसी होड़ मची कि महिलाओं ने दरवाजे से जाने का झंझट ही छोड़ दिया। वीडियो में एक महिला बस की खिड़की पर चढ़कर अंदर कूदने की कोशिश करती दिख रही है, जबकि नीचे खड़ी अन्य महिलाएं उसे धक्का देकर अंदर पहुंचाने में मदद कर रही हैं। इसके तुरंत बाद एक और यात्री भी इसी 'खिड़की वाले रास्ते' का इस्तेमाल करते हुए अंदर दाखिल होता है। देखें वीडियो...

    बस में चढ़ने का अनोखा जुगाड़

    इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो धमाल मचाने लगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'glimpse_of_siri' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस पर एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इन महिलाओं को तो अगले ओलंपिक में जिम्नास्टिक के लिए भेज देना चाहिए। वहीं, एक अन्य ने लिखा- जब टिकट फ्री हो और सीट VIP, तो दरवाजा कौन ढूंढता है भाई? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article