Viral Video: अक्सर हल्की सी बारिश होती नहीं कि हमारी सड़कें झील बन जाती हैं। ऐसे में हम या तो सरकार को कोसते हुए आगे निकल जाते हैं या फिर गाड़ियों के पहियों से दूसरों पर पानी उछालते हुए निकल पड़ते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) को देखकर आपकी यह सोच पूरी तरह बदलने वाली है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसकी कल्पना भी आज के समय में कम ही लोग करते हैं। शख्स ने अकेले पानी में उतरकर नाले में फंसे कचरे को साफ किया और पानी को खाली किया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी मात्रा में पानी भरा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे एक चीनी युवक की नजर इस जलभराव पर पड़ी। आम इंसान होता तो शायद स्पीड बढ़ाकर निकल जाता, लेकिन इस 'देसी दिल वाले' विदेशी भाई ने अपनी कार किनारे खड़ी की और उतरकर जायजा लिया। उसने देखा कि पास ही मौजूद ड्रेन पॉलिथीन और कचरे से पूरी तरह ब्लॉक है, जिसकी वजह से पानी निकल नहीं पा रहा है। इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। शख्स ने बिना किसी झिझक या घिन के अपनी पैंट को घुटनों तक ऊपर मोड़ा और सीधे पानी में उतर गया। न कोई दस्ताना, न कोई मशीन! बंदे ने अपने हाथों से ड्रेन के मुहाने पर फंसा गंदा कचरा, पॉलिथीन और पत्तियां निकाल-निकाल कर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। देखें वीडियो...
शख्स की हो रही तारीफ
जैसे ही गटर का रास्ता खुला, रुका हुआ पानी किसी झरने की तरह तेजी से ड्रेन के अंदर समाने लगा। देखते ही देखते सड़क पर जमा पानी का स्तर कम हो गया और कुछ ही मिनटों में रास्ता एकदम साफ हो गया। बंदे ने पूरी तसल्ली की कि सारा पानी निकल जाए, फिर चुपचाप अपनी कार में बैठा और चला गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को RahulGNextPM नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस बंदे के 'सिविक सेंस' के कायल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि काश हम सब में भी ऐसी जिम्मेदारी का 10% हिस्सा आ जाए। एक अन्य ने लिखा कि
असली हीरो सुपरमैन की पोशाक में नहीं, ऐसे आम रूप में आते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
