वायरल न्यूज़

गजब है भाई! बन्दे ने भैंस के लिए बनाया अनोखा बर्गर, Viral Video देख आपको भी आएगा मजा

Viral Video: वायरल वीडियो में सबसे ​​मजेदार चीज यह दिखाई देती है कि शख्स इस बर्गर में कैचअप भी डाल देता है। जिससे यह बर्गर देखने में बिल्कुल इंसानों के खाने वाले बर्गर जैसा नजर आता है। इसके बाद वह यह खास बर्गर वह भैंस के सामने ले जाता है और उसे अपने हाथों से खिलाता है।

Image

बंदे ने बनाया भैंस के लिए बर्गर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मजेदार और अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंंगे, जो आपको मजा दिलाने में कामयाब होते होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स इंंसानों के लिए नहीं बल्कि भैंस के लिए बर्गर बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले एक बड़ा सा पाव लेकर उसे बीच से काटता है। इसके बाद पाव के बीच में वह थोड़ा सा चारा, थोड़ा सा सूखा भूसा और थोड़ा सा आटा भर देता है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वायरल वीडियो में सबसे मजेदार चीज यह दिखाई देती है कि शख्स इस बर्गर में कैचअप भी डाल देता है। जिससे यह बर्गर देखने में बिल्कुल इंसानों के खाने वाले बर्गर जैसा नजर आता है। इसके बाद वह यह खास बर्गर वह भैंस के सामने ले जाता है और उसे अपने हाथों से खिलाता है। आप देख पाएंगे कि भैंस भी इसे देखकर बिना देर किए तुरंत ही खा लेती है। इस नजारे को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा, अपनी हंसी नहीं रोक पाए। भैंस का बर्गर खाते हुए अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे 'भैंस का स्पेशल बर्गर' बता रहे हैं, तो कोई इसे 'देसी जुगाड़ बर्गर' कहकर बंदे की तारीफ कर रहा है। हालांकि, देखकर नजर आता है कि यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसके बाद भी लोग इसे देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर aaminmagic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article