सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमें एक से बढ़कर एक टैलेंट देखने को मिलते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक टैलेंटेड शख्स का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स जो देखने में किसी साउथ मूवी के विलन की तरह लग रहा है, लेकिन भाई की आवाज तो सुभां अल्लाह! वीडियो में शख्स अपनेी सुरीली आवाज में हिंदी गाना 'ना जाने कोई, कैसी है ये जिंदगानी...' गा रहा है।
जैसे ही शुरू किया गाना, लोगों का मुंह रह गया खुला का खुला
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जो देखने में बाहर से तो गुंडे या रौबदार किस्म का लगता है, गले में मोटी-मोटी चेन, मुंह में तंबाकू दबाए और शक्ल किसी कसाई की तरह, जिसे देखते ही डर के मारे आदमी की हवा टाइट हो जाए, लेकिन भाई ने जैसे ही अपनेी सुरीली आवाज में गाना शुरू किया, ऐसा लगा जैसे उसकी जुबान पर मां सरस्वती खुद विराजमान हों। भाई की यह सुरीली आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया। भाई का टैलेंट यहीं खत्म नहीं होता। दरअसल, भाई जितने शानदार गायक हैं, उतने ही अच्छे वाद्ययंत्र वादक भी हैं। वीडियो में भाई को गाने के साथ-साथ तबले की ताल पर अपना हुनर दिखाते हुए भी देखा जा सकता है।
भाई की गायकी पर फीदा हुए लोग
शख्स के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @theindiassinger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर शख्स की आवाज की तारीफ भी खूब की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई असल में गायकी के लिए ही पैदा हुए थे लेकिन हालातों ने उन्हें गैंगस्टर बना दिया।" दूसरे ने लिखा, "भाई की गायकी तो मस्त है लेकिन उन्हें दांतों के एक नए सेट की सख्त जरूरत है।" तीसरे ने लिखा, "अन्ना ने तो कमाल ही कर दिया।"
