वायरल न्यूज़

प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया कोबरा, शख्स की कलाकारी देख दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2024, 12:56 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने खतरनाक गुस्सैल कोबरा को बड़े आराम से डिब्बे में बंद कर दिया। इस दौरान उसकी कलाकारी देख किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा।

Image

बड़े आराम से डिब्बे में बंद कर दिया किंग कोबरा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डिब्बे में बंद कर दिया कोबरा
  • दिमाग घुमाएगी शख्स की कलाकारी
  • वायरल हो रहा सांप का वीडियो

Viral Video Today: दुनिया में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि एक बार डस ले तो किसी का भी बचना मुश्किल होता है। जंगल का राजा शेर तक इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर क्या हो जब उसी कोबरा को कोई शख्स बड़े आराम से डिब्बे में बंद कर दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने बड़े आराम से गुस्सैल सांप को डिब्बे में बंद कर दिया। सांप पकड़ते हुए शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

डिब्बे में बंद कर दिया कोबरा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि घर के आंगन में लोगों ने गुस्सैल कोबरा को देखा तो सबसे होश उड़ गए। लोग बचने के लिए यहां-वहां भागने लगे। किसी तरह सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया गया। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि शख्स ने सिर्फ एक प्लास्टिक के डिब्बे की मदद से कोबरा को पकड़ लिया। वो सांप की पूंछ पकड़ता है और डिब्बा उसके मुंह के ऊपर रख दिया। अब सांप धीरे-धीरे डिब्बे में जाता है। सांप जैसे ही डिब्बे में घुसा शख्स ने तुरंत इसे बंद कर दिया और कोबरा को अपने साथ ले गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर codeforcoders69 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article