दोस्तों का मजाक-मस्ती कब आपके लिए शर्मिंदगी का हिस्सा बन जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर दोस्तों के मजाक-मस्ती वाले वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकती। कई वीडियो में दोस्तों के प्रैंक का किस्सा भी देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद लोगों का मजा दोगुना हो जाता है।
शॉपिंग पर साथ गए दोस्तों ने खरीदवा दिया लेडीज स्वेटर
हाल में ऐसा ही एक धमाकेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने जाता है और उसके दोस्त उसे चने की झाड़ पर चढ़ाकर उसके लिए लेडीज स्वेटर खरीदवा देते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने दोस्तों के साथ सर्दियों से बचने के लिए स्वेटर खरीदने गया है। ऐसे में उसे एक लेडीज स्वेटर पसंद आता है और वह उसे ट्राई करके देखने लगता है। यह स्वेटर गुलाबी रंग का था, जिस पर फूलों वाली एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो कि देखने से बिल्कुल गर्ली स्टाइल वाला स्वेटर लग रहा था।
दोस्तों ने चढ़ाया चने की झाड़ पर
ऐसे में जब वह लड़का इस स्वेटर को पहनकर उस पर अपने दोस्तों का सुझाव पूछता है तो लड़के के दोस्त उस स्वेटर की तारीफ करते हुए उसे खरीदने की सलाह देने लगते हैं। वीडियो में लड़के के दोस्तों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “अरे यार, ये वाला स्वेटर बहुत अच्छा है! तुझे बहुत सूट करेगा! ले ले।” वो बेचारा भोला-भाला लड़का दोस्तों की बातों में आकर उस लेडीज स्वेटर को खरीदने का मन बना लेता है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @troll69.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देख लोगों की हंसी छूट गई। लोग हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लिए। उनकी हंसी का प्रमाण इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखने को मिला। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसलिए मैं दोस्तों के साथ शॉपिंग पर नहीं जाता।" दूसरे ने लिखा, "दोस्ती का असली टेस्ट यही है भाई!"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
