सोशल मीडिया पर अक्सर स्टंट करते लड़कों का वीडियो वायरल होते रहता है, लेकिन हाल में जो वीडियो सामने आया, वह देखकर तो लोगों का दिमाग ही घूम गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के रात के अंधेरे में एक बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिख रहे हैं। इन लड़कों के साथ उनके दोस्त भी अपनी-अपनी बाइक पर दिख रहे हैं। 8-10 लड़कों की टोली रात में सड़कों पर हुड़दंगई करते हुए दिख रही है, जिसका वीडियो वे खुद अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rajveer_ke_vlogs_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। पोस्ट में यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया गया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है, "Boys Night Out Is Dangerous." यानी कि लड़कों का नाइट आउट खतरनाक होता है।
बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिखे लड़के
वीडियो में दिख रहा है कि 10 लड़के तीन बाइक पर बैठकर रात के अंधेरे में सड़क पर धर्राटे काट रहे हैं। उनमें से एक बाइक पर जो नजारा दिखा वह हैरान कर देने वाला था। दरअसल, उस बाइक पर लड़कों ने एक स्कूटी लाद रखी थी और उनमें से एक लड़का बाइक ड्राइव कर रहा था जबकि दूसरा बाइक के पिछले फुट रेस्ट पर पैर रखकर खड़ा है और स्कूटी को पकड़े हुए है। वहीं उन लड़कों के दोस्त अन्य बाइक पर बैठे हुए मस्ती करते हुए वीडियो बना रहे हैं, जिनमें एक बाइक पर 5 लड़के बैठे दिख रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक पर 3 लड़के बैठे दिख रहे हैं।
लोगों ने लड़कों की इस करतूत को बताया 'पागलपन'
ये सभी लड़के शहर की सड़कों पर रात में हुड़दंगई करते दिख रहे हैं। इन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि अगर इनसे जरा भी चूक हुई तो इन सबकी जान खतरे में पड़ सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग इसे “पागलपन की हद” बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इन लड़कों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
