वायरल न्यूज़

Viral: शख्स पर चढ़ा एडवेंचर का खुमार, पानी के ऊपर बैठ किया अनोखा कारनामा, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 6, 2023, 04:54 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी एडवेंचरस है। इस वीडियो में एक शख्स पानी डाइविंग करता नजर आता है, जो देखते ही देखते पानी पर बैठकर अजीबोगरीब कारनाम दिखाने लगता है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • डाइविंग के दौरान शख्स ने किया अनोखा कारनामा
  • पानी पर बैठकर लिया एडवेंचर का आनंद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Adventurous Viral Video: इंटरनेट पर एडवेंचर से भरा एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया गया है, जो काफी रोमांचक है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपके अंदर का वो 22 साल वाला लड़का फिर से जाग जाए। पानी के साथ एडवेंचर करने लोगों के लिए ये वीडियो बेहद खास है। इसे देखने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पानी पर दौड़ लगा रहा है। पहली बार तो शख्स पर दौड़ता नजर आ रहा है, फिर बैठा हुआ और लास्ट पुशअप्स भी मारता नजर आ रहा है, ये सब वह वाटर स्पोर्ट्स के दौरान करता नजर आ रहा है, जो बेहद रोमांच से भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे बार-बार स्क्रॉल करके देख भी रहे हैं।

पानी पर बैठकर हैरतअंगेज कारनामा करता दिखा शख्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये शख्स वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहा है या फिर कोई जादू दिखा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना कॉन्फिडेंस दुनिया के हर इंसान में होना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 58 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article