Video: स्केटिंग करते हुए लड़की ने किया इतना खतरनाक स्टंट, नजारा देख दिल के साथ फेफड़ा भी हिल जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 6, 2023, 04:52 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्केटिंग करती हुई एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से हिल जाएगा। ये वीडियो इतना खतरनाक है कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्केटिंग करती हुई नजर आई लड़की
  • एक पैर से किया खतरनाक स्केट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Skating Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड की गई है, जो स्केटिंग करती हुई एक लड़की की है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि वीडियो में लड़की ने बेहद ही खतरनाक तरीके से स्केटिंग की है, जो कि एक आम इंसान के बस की बात नहीं है। ऐसे में यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपने एक पैर से स्केटिंग करती नजर आ रही है, वो भी बैठने के पोजिशन में..। ऐसे में किसी के भी पैर लड़खड़ जाए लेकिन लड़की का बैलेंस सही से बना रहता है। इसके स्टंट को देखने के बाद किसी का कलेजा मुंह में आ सकता है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed