वायरल न्यूज़

OMG: न दाना न पानी, सिर्फ इस लिक्विड पर जिंदा है शख्स, फिटनेस देख जवान भी शरमा जाएं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 09:34 PM IST

ईरान का यह शख्स इन दिनों काफी चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल, शख्स ने 17 साल से कुछ भी नहीं खाया है, लेकिन फिर भी जिंदा है। ये शख्स सिर्फ कोल्डड्रिंक ही पीता है। इसका कहना है कि कोल्डड्रिंक के अलावा ये और कोई भी पचा नहीं पाता।

Image

ईरान का 'कोल्ड ड्रिंक मैन' ((Image Credit - Newsflash)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्डड्रिंक पीकर जिंदा है ये शख्स
  • 17 साल से अनाज का एक दाना भी नहीं खाया
  • आजतक पता नहीं चल सका कारण

Cold Drink Man: आजकल के लोगों के साथ कब-कौन सा करिश्मा हो जाए, इसका कोई पता नहीं है। ऐसे में वह जनता के बीच अपने इन्हीं कारणों की वजह से चर्चित हो जाते हैं और समाज में उन्हें एक नया नाम मिल जाता है। आज हम जिस शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसे समाज 'कोल्ड ड्रिंक मैन' के नाम से जानती है। इसका कारण है शख्स का कोल्ड ड्रिंक पीना। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें नया क्या है, आखिर सिर्फ कोल्ड ड्रिंक पीने से किसी इंसान को 'कोल्ड ड्रिंक मैन' के नाम से कैसे जाना जा सकता है।

आपको बता दें कि यह शख्स बीते 17 सालों से सिर्फ और सिर्फ कोल्ड ड्रिंक पीकर ही जिंदा है। इतने सालों से इसने ना कुछ खाया है और ना ही कुछ पिया है। इसका और इसके परिवार का कहना है कि इसने कोल्ड ड्रिंक के अलावा बीते 17 सालों में कुछ भी नहीं खाया और ना ही पिया। साल 2006 के बाद से ही इस शख्स ने अन्न को पूरी तरह से त्याग दिया है। अब ऐसे में इस शख्स को 'कोल्ड ड्रिंक मैन' ना कहा जाए तो फिर क्या कहा जाए। यह शख्स ईरान का रहने वाला है और इसका नाम घोलमरेजा अर्देशिरी है।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद भी फिट है यह शख्स

इस शख्स के बारे में इतना जानने के बाद आपके मन में एक जिज्ञासा उत्पन्न हो रही होगी कि आखिर कोल्ड ड्रिंक पीने से एक इंसान इतने सालों तक जिंदा कैसे रह सकता है? कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस जैसी काफी समस्याएं होती है, जिससे इंसान की तबीयत खराब हो सकती है। और ऊपर से कोल्ड ड्रिंक में इतना शुगर होता है कि उससे डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये शख्स बिल्कुल फिट है। जी हां, इस शख्स में ना ही किसी प्रकार का कोई मोटापा है और ना ही कोई शुगर जैसी कोई बीमारी।

डॉक्टर भी हैरान..

शख्स का ये भी कहना है कि अगर वह कुछ खाने की कोशिश करता है तो उसे उलटी हो जाती है। लेकिन जब वह कोल्ड ड्रिंक पीता है तब उसे कोई परेशानी नहीं होती। घोलमरेजा का कहना है कि उसे खाने से कोई खास लगाव नहीं था, ऐसे में उसने कोल्ड ड्रिंक पीना शुरू किया, जो आजतक जारी है। इसके लिए उसने कई डॉक्टर्स के चक्कर भी लगाए, लेकिन आजतक कारणों का पता नहीं चल सका है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि यह सारा खेल उसके दिमाग का है, वह खाने खाते ही बाल के बारे में सोचने लगता है कि खाना खाने से उसके मुंह में बाल चला आया। इसीलिए खाना नहीं पचता और उसे उलटी भी हो जाती है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article