Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो खूब हंसाते हैं। कभी-कभी तो इतनी हंसी आती है कि पेट दुखने लगता है। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो चीन के एक शख्स का बताया जा रहा है जो किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्शन के स्टाइल में डांस करता है। इतना ही शख्स ने मूनवॉक भी सिखाता है। मगर बेचारा इससे पहले खुद को साबित कर पाता पहले ही टांग तुड़वा बैठा। चाइनीज शख्स से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
मूनवॉक ने तुड़वा दिया पैर
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स माइकल जैक्शन की फेमस मूनवॉक का टुटोरिअल शूट करवाता हुआ नजर आता है। इसमें आगे देखेंगे कि शख्स रोड पर खड़ा है। उसके साथ ने कैमरा पकड़ा है ताकि सबकुछ रिकॉर्ड किया जा सके। फ्रेम में सबकुछ ठीक नजर आता है। शख्स ने मूनवॉक का टुटोरिअल वीडियो शूट करवा रहा है। मगर बेचारे ने जैसे ही दो कदम पीछे खींचे तुरंत उसके पैर पर तिपहिया वाहन चढ़ गया। इसमें साफ नजर आता है कि शख्स के पैर पर वाहन इतनी बुरी तरह चढ़ा कि बेचारे का पैर बुरी तरह मुड़ गया।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि कुछ सेकंड पहले तक टुटोरिअल वीडियो शूट करा रहा शख्स अब अपनी टांग पकड़कर बैठा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर usb.clips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
