सार्वजनिक जगहों चोरी की घटना अक्सर देखने को मिलती है। लोग अक्सर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और जेबकतरे जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में एक महिला भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी महिला के बैग से मोबाइल निकाल लेती है।
पलक झपकते ही बैग से गायब हुआ मोबाइल
वायरल वीडियो (Viral Video) किसी लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। ट्रेन में रोज की तरह काफी महिलाएं सफर कर रही हैं। सभी अपने-अपने काम या बातचीत में व्यस्त नजर आती हैं। इसी दौरान नीले रंग का सूट पहने एक महिला बार-बार इधर-उधर देखती हुई दिखाई देती है। उसकी हरकतों को देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी सही मौके का इंतजार कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बैग से फोन निकाला और किसी को भनक तक नहीं लगी
कुछ ही देर बाद वह अपने पास खड़ी दूसरी महिला के बैग की तरफ हाथ बढ़ाती है। वह बहुत सावधानी से बैग खोलती है और उसमें रखा मोबाइल फोन निकाल लेती है। पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि जिस महिला का फोन निकाला जाता है, उसे इसकी भनक तक नहीं लगती। पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि वह सिर्फ भीड़ में अपनी जगह बना रही है, लेकिन कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि पास में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया।
Video देख लोग बोले- सार्वजनिक जगहों पर सावधान रहें
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SenBaijnath नाम के यूजर ने भी शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। कई यूजर्स का कहना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे लोकल ट्रेन, मेट्रो और बस में सफर करते समय अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
