वायरल न्यूज़

गजब: कुछ करना नहीं पड़ेगा! इंसानों को खुद-ब-खुद नहला देती है यह मशीन, देखकर मजा ही आ जाएगा

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक इंसान नहाने के लिए तैयार है। वहीं पास में उसके एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि इंसान के सामने छोटी जेसीबी जैसी दिखने वाली एक मशीन खड़ी है।

Image

इंसान को नहलाने की मशीन (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मशीन एक इंसान को नहलाती नजर आ रही है। सबसे कमाल की बात यह है कि इस दौरान इंसान को कुछ करने की जरूरत नहीं है। उसे बड़ खड़े रहना है। यह मशीन अपने आप ही इंसान को नहला-धुला देगी। मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आपने कार धुलाई की मशीन तो देखी होगी, लेकिन शायद ही इंसान धुलाई की मशीन पहले कभी देखी होगी।

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

वायरल वीडियो में इंसान को नहलाने वाली मशीन देखकर आपको भी मजा आने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक इंसान नहाने के लिए तैयार है। वहीं पास में उसके एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि इंसान के सामने छोटी जेसीबी जैसी दिखने वाली एक मशीन खड़ी है। इस मशीन के हैंडल पर बड़ा सा ब्रश लगा नजर आ रहा है। इसी ब्रश के नीचे वह इंसान भी खड़ा है। आप देख सकते हैं कि अचानक यह मशीन उस शख्स के सिर पर झाग वाला पानी उड़ेलती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि झाग वाला पानी उड़ेलने के बाद मशीन अपने ब्रश से उस इंसान के शरीर की घिसाई शुरू कर देती है। मशीन के इस क्रियाकलाप को देखकर शख्स के सामने खड़ी महिला का मुंह हैरानी से खुला रह जाता है। इस वीडियो को @zou72093 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article