वायरल न्यूज़

Knowledge Facts: मालगाड़ी में कितने तरह के होते हैं डिब्बे, जानें किसका क्या है काम

पटरियों पर मालगाड़ियों को गुजरते हम सब देखते हैं। जिनमें कई तरह के डिब्बे दिखते हैं, मगर क्या आपको पता है कि ये डिब्बों कितनी तरह के होते हैं और इन अलग-अलग डिब्बों का क्या काम होता है।

Image

तरह-तरह की होते हैं मालगाड़ियों के डिब्बे (Image Credit - iStock)

Knowledge Facts: पटरियों पर दौड़ती हुई मालगाड़ियों को तो आपने देखा ही होगा। ये हमारे देश के कोने-कोने तक तरह-तरह के सामानों को एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाती हैं। जहां एक भारी-भरकम इंजन अपने पीछे करीब 20-30 डिब्बों को जोड़े सरसराते हुए गुजरती दिखती है। अगर आपने कभी मालगाड़ी के डिब्बों पर गौर किया होगा तो आपने पाया होगा कि मालगाड़ी पर कई तरह के डिब्बे दिखते हैं। कुछ बंद डिब्बे तो कुछ खुले जबकि कई डिब्बे गोलाकार भी दिखते हैं। ऐसे ही मालगाड़ियों पर हमें तमाम तरह के डिब्बे दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि मालगाड़ियों पर लादकर जाने वाले ये डिब्बे कितने प्रकार के होते हैं? तमाम तरह के डिब्बों को देखकर आपके मन में यह सवाल जरूर कभी ना कभी आया होगा। तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब बता देते हैं कि आखिर मालगाड़ी पर लादकर ले जाने वाले डिब्बे कितने तरह के होते हैं।

कितनी तरह के होते हैं मालगाड़ियों के डिब्बे

सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि मालगाड़ी पर जो बोगियां/डिब्बे या फिर कोच दिखते हैं, उन्हें हम वैगन कहते हैं। मतलब यहां मालगाड़ी के डिब्बे या कोच नहीं बल्कि वैगन होते हैं। इन वैगन के कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। कुल मिलाकर ये वैगन के 7 प्रकार हैं।

Box Covered Wagon

बॉक्स कवर्ड वैगन - BCN (Box Covered Wagon) (Image Credit - iStock)

बॉक्स कवर्ड वैगन - BCN (Box Covered Wagon) - मालगाड़ी के इस वैगन में ऊपर छत लगी होती है और यह चारों तरफ से बंद होता है। इसका इस्तेमाल ऐसे सामानों को ढोने के लिए किया जाता है। जिन्हें बारिश या फिर धूप से बचाना होता हो। जैसे - अनाज, सीमेंट, खाद इत्यादि।

BOXN (Box Open Wagon)

ओपन वैगन - BOXN (Box Open Wagon) (Image Credit - iStock)

ओपन वैगन - BOXN (Box Open Wagon) - इस वैगन में छत नहीं होती और यह ऊपर की तरफ से खुली होती है। इसमें ऐसे चीजों को रखते हैं, जिसके भींगने से कोई खराबी नहीं होती। जैसे कोयला, गिट्टी, पत्थर इत्यादि।

BTPN (Box Tank Petrol Wagon)

बॉक्स टैंक पेट्रोल वैगन (Image Credit - iStock)

बॉक्स टैंक पेट्रोल वैगन - BTPN (Box Tank Petrol Wagon) - मालगाड़ी के इस वैगन में पेट्रोल ले जाया जाता है। इसके अलावा इस टैंकर में दूध, पानी, अलमुनियम और LPG भी ले जाया जाता है।

Hooper Wagon

हूपर वैगन (Hooper Wagon) (Image Credit - iStock)

हूपर वैगन (Hooper Wagon) - इस वैगन का इस्तेमाल ज्यादातर रेलवे के काम में ही किया जाता है। जैसे इसमें पटरी के पास जो पत्थर होते हैं, जिन्हें बैलेस्ट कहा जाता है। उसी पत्थर को इस वैगन में भरकर एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाते हैं। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां इस वैगन से अपना कोयला भी मंगवाती हैं।

Box Container Wagon

कंटेनर वैगन - BLC (Box Container Wagon) (Image Credit - iStock)

कंटेनर वैगन - BLC (Box Container Wagon) - यह वैगन नीचे से फ्लैट होता है मगर इसमें कुछ इस तरह के खांचे बनाए जाते हैं कि इसमें कंटेनर आराम से फिट हो सकें। यहां तक कि इस पर एक के ऊपर एक कंटेनर इतने सही से फिट हो जाते हैं कि उन्हें कसने के लिए एक सिंगल नट-बोल्ट का भी इसेतमाल नहीं किया जाता। इस वैगन का इस्तेमाल ट्रेन से कंटेनर्स को ले जाने के लिए किया जाता है।

BRN/Flat wagon

फ्लैट वैगन (BRN/Flat) (Image Credit - iStock)

फ्लैट वैगन (BRN/Flat) - फ्लैट वैगन कंटेनर वैगन की तरह ही होते हैं। यह ऊपर से पूरी तरह से खाली होता है। इसका इस्तेमाल रेलवे अपनी पटरियों को ढोने के लिए करती है। साथ ही इस पर स्टील की चादरों के बंडल भी लादकर एक से दूसरे जगह तक पहुंचाया जाता है। इसका सबसे ज्यादा आर्मी की गाड़ियां या टैंक को एक से दूसरे जगहों पर भेजने के लिए किया जाता है। इस तरह की वैगन वाली मालगाड़ी महाराष्ट्र के कोंकण रेलवे के आसपास खूब चलती हैं।

NMG (New Modified Goods Trains)

NMG (New Modified Goods Trains) (Image Credit - iStock)

NMG (New Modified Goods Trains) - इस वैगन का इस्तेमाल ज्यादातर मालगाड़ियां कार या फिर दूसरे ऑटोमोबाइल्स को एक जगह से दूसरे जगहों पर भेजने के लिए किया जाता है। इन वैगन्स को रेलवे (Indian Railways) खासतौर पर डिजाइन करती है इसलिए इनका नाम New Modified Goods Train है। इस वैगन को बनाने के लिए रेलवे 21 साल पुरानी यात्री कोच को मॉडिफाई करके बनाती है। रेलवे इसके दरवाजे और खिड़कियों को पूरी तरह सील कर देती है, ताकि इसमें लोड किए गए सामान को किसी तरह का नुकसान ना हो या फिर इनकी चोरी ना हो।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article