वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: अनोखा है यह कब्र, लाश के लिए देना पड़ता है रेंट, किराया नहीं देने पर बाहर फेंक दिया जाता है शव

Ajab Gajab: हम आप घर, दुकान या फिर किसी सामान के लिए रेंट देते हैं। लेकिन, एक ऐसा कब्रिस्तान है, जहां लाश को रखने के लिए किराया देना पड़ता है।

Image

लाश रखने के लिए देना पड़ता है किराया (तस्वीर साभार- Istock)

Ajab Gajab: इस दुनिया में एक से एक अनोखी चीजें मौजूद हैं। कुछ के बारे में आप सब जानते होंगे, जबकि कईयों से अब तक अनजान होंगे। समय-समय पर कई चौंकाने वाले खुलासे भी होते रहते हैं। वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। इस धरती पर एक ऐसा ही कब्र, जहां लाश के लिए रेंट देना पड़ता है। ये बात सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। हो सकता है इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा हो, लेकिन यह सच। इतना ही नहीं अगर किराया नहीं मिलता है, तो शव को बाहर फेंक दिया जाता है।

आमतौर पर लोग घर, दुकान के लिए रेंट भरते हैं। क्योंकि, जिंदा इंसानों के लिए किराए का घर लेना मजबूरी होता है। लेकिन, जरा सोचिए मरने के बाद भी लोगों को अगर घर रेंट पर लेना पड़े तो कैसा लगेगा। इस बात से ज्यादातर लोग सहमत नहीं होंगे। लेकिन,साउथ अमेरिका के बोलिविया में लोगों को रेंट पर कब्र मिलती है। दरअसल, यहां सीमेंटारियो जनरल (cementerio general) सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। बताया जाता है कि यहां लोगों को अंतिम संस्कार के लिए किराये पर कब्र दी जाती है। क्योंकि, इस कब्रिस्तान में हर साल तकरीबन पचास हजार शवों की देखभाल की जाती है। यहां लाश को किसी तहखाने में रखा जाता है। करीब, 10 साल के भीतर उन्हें कब्र से निकालकर जला दिया जाता है। यह कब्रिस्तान तकरीबन 210 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां लोगों को केवल 5 साल के लिए शव दफनाने का पट्टा मिलता है।

Ajab Gajab Cemetery

दुनिया का अनोखा कब्रिस्तान (तस्वीर साभार- @istock)

किराया नहीं देने पर लाश कर देते हैं बाहर

इतना ही नहीं पांच साल पूरा होते ही किराया देने का समय आ जाता है और एक नोटिस लगा दिया जाता है। इसके जरिए लोगों को सूचित किया जाता है कि किराया ना देने पर उन्हें कब्र खाली करना पड़ेगा। आपको बता दें कि तय समय तक अगर कब्र को खाली नहीं किया जाता है, तो लाश को निकालकर फेंक दिया जाएगा। लिहाजा, लोग परिजनों के अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए छोटी सी जगह कब्रिस्तान की दीवार किराए पर ले लेते हैं। इसके बाद हर साल श्रद्धांजलि देने आते हैं। यही कारण है कि यहां के कब्रिस्तान की चर्चा दुनियाभर में होती है। लोग सच्चाई जानकर हैरान रह जाते हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article