Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आंनद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक बॉक्स के अंदर आलीशान घर कैद दिख रहा है।
क्या कहा आनंद महिंद्रा ने
आनंद महिंद्रा ने इस तकनीक की प्रशंसा करते हुए लिखा- "एक अन-फोल्डेबल, 500 वर्ग फुट का घर लगभग 40 लाख रुपये में। शायद भारत में और भी सस्ते में बनाया जा सकता है। आपदा के बाद के आश्रयों के लिए भी बिल्कुल सही। इनोवेशन ही किफायती घर देने की हमारी समस्याओं का निदान है।"
क्या है वीडियो में
41 सेकेंड के इस वीडियो में पहले एक बॉक्स दिख रहा है, एक कंटेनर की तरह। इसके बाद यह खुलना शुरू होता है। बॉक्स धीरे-धीरे एक आलीशान घर में तब्दील हो जाता है। जिसमें बेडरूम समेत किचेन बना हुआ है। घर में जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर को कहीं भी आसानी से ले जाया सकता है। किसी भी इलाके में ट्रक के जरिए इसे पहुंचाया जा सकता है। आपदा के समय में यह काफी लाभ पहुंचा सकता है।
लोग क्या बोले
आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग उनसे अपील करते दिखे कि महिंद्रा ग्रुप आगे बढ़कर ऐसे घर बनाए, जो कई लोगों के घर की समस्याओं को दूर कर सकता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि भारत के लिहाज से यह घर ठीक नहीं होगा। कई लोगों ने कहा कि भारत में लगने वाले टैक्स की वजह से इसकी कीमत और ज्यादा हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने आर्मी के लिए इसे सबसे उपयुक्त बताया।
