वायरल न्यूज़

17 हजार में बुलेट...कभी सोचा है, लेकिन एक समय ऐसा था, आज तो लाख में भी न आए

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 12, 2023, 07:38 PM IST

Bullet Price: आज की तारीख में बुलेट यानि कि रॉयल एनफील्ड की सवारी करनी है तो कम से कम डेढ़ लाख से ऊपर रुपये चाहिए। अगर मॉडल के हिसाब से ऊपर बढ़ेंगे तो इसके लिए 2 लाख रुपये भी कम पड़ जाएंगे। मार्केट में वर्तमान समय में बुलेट की काफी मांग है।

Image

Royal Enfield Price: 1984 में 17 हजार रुपये में आती थी बुलेट

Photo : BCCL

Bullet Price: कभी सोचा है 17 हजार में बुलेट...नहीं न, लेकिन एक समय ऐसा था जब बुलेट यानि कि युवाओं की चहेती रॉयल एनफील्ड बाइक 17 हजार रुपये में आती थी। आज तो लाख रुपये भी इसके लिए कम पड़ जाते हैं।

वायरल है बिल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक बिल काफी तेजी से वायरल हो रहा है, बिल के अनुसार सन् 1984 में बुलेट की कीमत (Bullet Price in 1984 ) 16768 रुपये दिखाई गई है, यानि कि लगभग 17 हजार रुपये या फिर यूं कहें कि 17 हजार से भी कम। मतलब आज से 38 साल पहले बुलेट 17 हजार से भी कम रुपये में आ जाती थी। जिस बुलेट की कीमत इस बिल में दर्शायी गई है, अगर वो आज खरीदने के लिए शो रूम जाएं तो दो लाख रुपये भी कम पड़ जाएंगे।

36 साल पहले की कीमत

इस बिल से पहले एक और बिल वायरल हुआ था, तब वो बिल साल 1986 का था, यानि कि 36 साल पहले। उस बिल के हिसाब से बुलेट 18 हजार 700 रुपये में आ जाती थी। तब भी यूजर्स ने इस बिल लेकर हैरानी जताई थी।

आज कितनी है कीमत

बुलेट यानि कि रॉयल एनफील्ड बाइक की आज की तारीख में कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1.5 लाख है। भारत में रॉयल एनफील्ड बाइक की कीमत: रॉयल एनफील्ड हंटर 350, 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है, जो बुलेट का सबसे सस्ता मॉडल है। सबसे महंगा रॉयल एनफील्ड बाइक- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 है, जिसकी कीमत 3.32 लाख रुपये है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article