वायरल न्यूज़

Video: बाइक से जोड़ दिया आइसक्रीम का ठेला, शख्स के जुगाड़ की हो रही थी तारीफ, तभी फेल कर गया पूरा सिस्टम

एक आइसक्रीम वाले का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि आइसक्रीम वाला अपने ठेले के साथ मोटरसाइकिल को जोड़कर उसे चला रहा है।

Image

आइसक्रीम वाले ने अपने ठेले में जोड़ दिया बाइक (Instagram/@indianewsbihar)

भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है। यहां लोग मुश्किल से मुश्किल काम का भी आसान तरीका ढूंढ़ लेते हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसा ही एक अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक आइसक्रीम बेचने वाला अपनी रेहड़ी के साथ पूरा मोटरसाइकिल जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर ठेले को हाथ से धक्का देकर चलाना पड़ता है, लेकिन इस शख्स ने मेहनत कम करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि लोग उसकी तारीफ करने लगे लेकिन उसकी यह तारीफ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती और तारीफ करने के बाद कुछ ऐसा होता है कि वह शख्स हंसी का पात्र बन जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शख्स ने ठेले में जोड़ दी पूरी बाइक

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल को ठेले के साथ इस तरह फिट किया गया है कि अब ठेला आसानी से सड़क पर तेज रफ्तार के साथ दौड़ता नजर आ रहा है। इससे आइसक्रीम वाले को भारी ठेला खींचने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। गर्मी के मौसम में यह जुगाड़ उसके लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोग इस अनोखे नजारे को देखकर उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाते। ऐसे में जब इस ठेले के पीछे चल रहे एक बाइक सवार की नजर ठेले पर पड़ी तो वह भी उसकी तारीफ करने लगा लेकिन अभी वह तारीफ करके रुका ही था कि आइसक्रीम वाले का ठेला पलट जाता है और वह बाइक समेत ठेला लिए गिर पड़ता है।

Video देख लोग बोले- 'इसे कहते हैं असली इनोवेशन

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indianewsbihar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने लिखा कि, "भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि, "दुनिया चाहे जितनी एडवांस हो जाए, देसी जुगाड़ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।" जबकि कुछ लोगों ने इसे उस शख्स की समझदारी और मेहनत का नतीजा बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article