वायरल न्यूज़

OMG: इस बंदे के हेलमेट के अंदर घूम रही थीं जिंदा मछलियां, Video देख हैरानी से खुला रह जाएगा आपका मुंह

Shocking Video: आप देख पाएंगे कि शख्स के हेलमेट के अंदर जिंदा मछलियां पानी में तैर रही हैं। यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है। लोग इसे जहां एक तरफ 'नया जुगाड़' करार दे रहे हैं तो कुछ लोग इसे 'पागलपन की हद' भी मान रहे हैं।

Image

अजीबोगरीब हेलमेट (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: इस धरती पर क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों की क्रिएटिविटी सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही अजीबो-गरीब क्रिएटिव वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तो खींचा ही है। इसके साथ ही वीडियो ने लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। आपने देखा होगा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट लगाकर रखते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना अनिवार्य भी है।

वीडियो देख सोच में पड़ जाएंगे आप

इस वीडियो में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो बाइक चलाता हुआ हेलमेट पहना है। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स के सिर पर फिश एक्वेरियम जैसा अनोखा हेलमेट नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि शख्स के हेलमेट के अंदर जिंदा मछलियां पानी में तैर रही हैं। यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है। लोग इसे जहां एक तरफ 'नया जुगाड़' करार दे रहे हैं तो कुछ लोग इसे 'पागलपन की हद' भी मान रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो AI जेनरेटेड लग रहा है। देखें वीडियो-

दरअसल, शख्स ने जो हेलमेट पहना हुआ है, वह पारदर्शी है। इसमें ग्लास लगा हुआ है। यह किसी फिश टैंक जैसा नजर आ रहा है। हेलमेट का आकार भी अन्य हेलमेट की तुलना में भारी दिखाई दे रहा है। आपको लगेगा कि शख्सने सिर पर असली एक्वेरियम ही रखा है। यह अनोखा स्टाइल इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं, इस वीडियो पर अब तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article