यूं तो जंगल का राजा शेर को माना जाता है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने इस अवधारणा को बदल कर रख दिया। दरअसल, जंगल के राजा कहे जाने वाले शेरों का एक झुंड एक विशाल हाथी को देख ऐसे दुम दबाकर भागा जैसे वह उन सबको एक साथ खा जाएगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @makwavi_african_safaris नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
हाथी को देख भाग खड़े हुए शेर
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक पेड़ की छांव में शेर-शेरनियों का एक झुंड आराम फरमा रहा था। तभी उस महफिल में एक विशालकाय हाथी की एंट्री होती है। जैसे ही शेरों के झुंड की नजर उस हाथी पर पड़ती है, वैसे ही सारे के सारे शेर वहां से ऐसे भागते हैं जैसे घर की बहुएं अपने जेठ जी को देखकर भागती हैं। शेरों के झुंड को भागता देख हाथी पूरे रौब में आगे बढ़ता है। हाथी के आने से कुछ ही सेकेंड में शेरों का पूरा परिवार वहां से फुट लेता है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
वीडियो को देख लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब पता चला जंगल का असली राजा कौन है!" दूसरे ने लिखा, "शेर जंगल का राजा तो ठीक है, लेकिन असली पावर तो हाथी के पास है।" तीसरे ने लिखा, "लगता है जंगल में तख्तापलट का समय आ गया है।"
