वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (13-April-2026): पढ़ाई के लिए लिया था 80 लाख का कर्ज, 1 साल के भीतर चुकाया, आखिर कैसे? महिला ने Video शेयर कर बताया

आज का वायरल वीडियो (13-April-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर कैसे उसने 1 साल के अंदर अपना 80 लाख रुपए का कर्जा चुकाया।

Image

महिला ने वीडियो शेयर कर लोगों को दिया गुरुमंत्र (Instagram/@dailysakshi)

आज का वायरल वीडियो (13-April-2026): कई लोग कर्ज के नाम से ऐसे दूर भागते हैं, जैसे कोई चूहा बिल्ली से और बिल्ली कुत्ते से। हमेशा लोगों के मन में कर्ज को लेकर यह बात बैठी रहती है कि ज्यादा कर्ज ले लिया तो समझो बर्बाद हो गए। जीवन भर EMI चुकानी पड़ेगी लेकिन हाल में एक महिला का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों को बता रही है कि आखिर उसने 80 लाख रुपए का कर्ज 1 साल के भीतर कैसे चुका दिया। महिला ने यह गुरुमंत्र देते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dailysakshi पर शेयर किया है।

लोन चुकाना है, पूरी तरह साफ था लक्ष्य

महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय मूल की है और फिलहाल वह अमेरिका में रहती है। उसके माता-पिता ने उसकी पढ़ाई के लिए स्टूडेंट लोन के तौर पर 80 लाख रुपए का कर्ज लिया था। महिला ने वीडियो में बताया कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि वह यह बोझ अपने माता-पिता पर नहीं डालेगी और जल्द से जल्द इस कर्जे को खत्म कर देगी। उसने किया भी कुछ ऐसा ही। महिला ने मात्र 1 साल के अंदर पूरी तरह लोन को चुका दिया। महिला ने आगे बताया कि इस गजब के कारनामे के पीछे कोई चमत्कार नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, अनुशासन और समझदारी थी।

खर्चों पर लगाया ब्रेक

महिला ने अपने वीडियो (Video) को शेयर करते हुए कहा कि कर्जे से मुक्ति पाने की इस सफलता के पीछे उसकी सादगी भरी जिंदगी का बहुत बड़ा रोल था। जहां लोग बाहर खाना, घूमना और शॉपिंग पर पैसा खर्च करते हैं, वहीं उसने इन सभी चीजों से दूरी बना ली। महिला ने अपने ऊपर होने वाले फालतू खर्चों को पूरी तरह से बंद कर दिया। हर एक खर्चे से पहले वह कई बार सोचती और सिर्फ जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च

करती थी। मौज-मस्ती में डूबी दुनिया को छोड़ महिला की बस एक ही प्राथमिकता थी कि कैसे भी करके उसे अपने लोन को पूरी तरह से खत्म करना है।

कमाई बढ़ाने पर भी दिया ध्यान

लोन को खत्म करने के लिए महिला ने ना सिर्फ अपनी सेविग्स पर ध्यान दिया बल्कि अपनी कमाई को भी बढ़ाने पर फोकस किया। उसने अपनी नौकरी के साथ-साथ कुछ साइड जॉब्स (Side Hustle) भी किए। ताकि वह पैसे जल्द से जल्द जुटा सके। महिला ने थोड़ा सा खाली समय भी बर्बाद नहीं किया। उसने इस समय में भी काम किया। ऐसा करके उसने जितना ज्यादा कमाया, उतना ही लोन चुकाने में लगा दिया। इसकी हर एक एक्स्ट्रा इनकम उसके कर्ज को कम करने का काम कर रही थी।

सख्त बजट और मजबूत फोकस

महिला ने अपने अगले गुरुमंत्र के तहत बताया कि उसने अपनी जिंदगी को एक सख्त बजट के अनुसार ढाल लिया था। हर महीने वह अपने खर्च और बचत का पूरा हिसाब रखती थी। सबसे खास बात यह थी कि उसने कभी भी खुद को यह भूलने नहीं दिया कि उसे कर्ज भी चुकाना है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article