वायरल न्यूज़

विशालकाय गैंडे से दो-दो हाथ करते दिखा नन्हा हिरण, पोलैंड के चिड़ियाघर का यह वीडियो हुआ वायरल

क्या कभी आपने एक नन्हें हिरण को विशालकाय गैंडे से डटकर सामना करते देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख लें।

Image

गैंडे का डटकर सामना करता हुआ हिरण (X/@KnightCziwi)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में एक नन्हा हिरण विशालकाय गैंडे से दो-दो हाथ करता नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा हिरण एक विशालकाय गैंडे से बार-बार भिड़ रहा है। वह गैंडा भी उसे हल्की सी टक्कर मार रहा है। ऐसा लग रहा है मानो गैंडा उसे लड़ने के दांव-पेंच सीखा रहा है। दोनों जंगली जानवर अपने मस्ताना अंदाज में दिख रहे हैं। वीडियो में नन्हे हिरण के प्रति गैंडे का प्यार देख लोग पिघल भी रहे हैं।

पोलैंड के चिड़ियाघर में दिखा यह अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला यह वीडियो पोलैंड के व्रोत्सवाफ चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो में नन्हे हिरण को विशालकाय गैंडे के सामने डटकर मुकाबला करते देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा हिरण बार-बार गैंडे की ओर चार्ज करता है और अपने सिर से हल्की टक्कर मारता है और फिर पूरे जोश के साथ उसके पीछे दौड़ लगाता है ताकि वह उस पर दोबारा हमला कर सके।

पूरी तरह शांत दिख रहा गैंडा

इतना बड़ा जानवर होने के बावजूद गैंडा पूरी तरह शांत रहता है, और वह न तो हमला करता है और न ही अपना गुस्सा जाहिर करता है। वह हर बार हिरण के हमले के बाद धीरे-धीरे वहां से पीछे हट जाता है, जैसे वह कह रहा हो – "बेटा, तू ही जीता, मैं जा रहा हूं।" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @KnightCziwi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 41 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 29 हजार लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देखने में छोटा है लेकिन कलेजा बहुत ही बड़ा है।" दूसरे ने लिखा, "साइज मैटर नहीं करता, जिगरा होना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "गैंडा तो बिल्कुल संत निकला।" कुछ लोगों ने मजाक में ये भी कहा कि शायद ये नन्हा हिरण गैंडे को शिकार से बचने की ट्रेनिंग दे रहा है या फिर गैंडा उसे सर्वाइवल टिप्स सिखा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article