वायरल न्यूज़

VIDEO: ऐसा कारनामा पहले कभी नहीं देखा होगा! शख्स ने सिर के बल चढ़ीं 40 सीढ़ियां, बना डाला गजब का रिकॉर्ड

क्या कोई बिना हाथों का सहारा लिए सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़ सकता है? यह सोचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है, लेकिन हाल में एक शख्स ने यह हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है।

Image

शख्स ने अपने इस अनोखे कारनामे से बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit- AI Generated)

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने अनोखे हुनर से हर किसी को हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। वीडियो में एक शख्स बिना हाथों का सहारा लिए सिर्फ अपने सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़ता हुआ नजर आता है। यह हैरतअंगेज कारनामा अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में भी दर्ज हो चुका है।

सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़कर बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस अनोखे रिकॉर्ड को चीन के रहने वाले ली किंगबो (Li Qingbo) ने अपने नाम किया है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि ली अपना पूरा बैलेंस बनाकर एक-एक करके सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्होंने अपने हाथों का बिल्कुल भी सहारा नहीं लिया। उनका पूरा शरीर सिर के बैलेंस पर टिका हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरतअंगेज वीडियो

यह वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया। लोग इस अनोखे टैलेंट को देखकर हैरान हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ली किंगबो ली किंगबो (Li Qingbo) की मेहनत और अभ्यास की तारीफ की।

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दी सनसनी

जहां एक यूजर ने लिखा, "यह इंसान नहीं, मशीन लगता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इतना शानदार बैलेंस कैसे संभव है?" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आप चाहे जितनी मेहनत कर लें, दुनिया में हमेशा कोई न कोई आपसे एक कदम आगे निकल ही जाता है।" कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि ऐसे रिकॉर्ड केवल लंबे अभ्यास, मजबूत शरीर और जबरदस्त आत्मविश्वास से ही बनाए जा सकते हैं। कई यूजर्स यह सोचकर भी हैरान थे कि आखिर किसी को पहली बार यह ख्याल कैसे आया होगा कि वह सिर के बल सीढ़ियां चढ़ सकता है। फिलहाल ली किंगबो (Li Qingbo) का यह अनोखा कारनामा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article