वायरल न्यूज़

Video: प्यास बुझाने के लिए कुएं के पास पहुंचा हाथी, पहले से ही घात लगाकर बैठी थी शेरनी, देखें फिर क्या हुआ

Animal Fight Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शायद शेरनी घात लगाकर किसी जानवर का इंतजार कर रही थी। शेरनी को लगा होगा कि जब कोई जानवर पानी पीने आएगा तो वह मौके का फायदा उठाकर उस पर हमला कर देगी। हालांकि, उसका यह सोचना उल्टा पड़ जाता है।

Image

हाथी और शेरनी का वीडियो (यूट्यूब- Latest Sightings)

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर एक जंगल का बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक हाथी और जंगल की रानी कही जाने वाली शेरनी से जुड़ा है। वीडियो में आप हाथी और शेरनी के बीच बेहद ही अनोखी मुठभेड़ देख पाएंगे। वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि हाथी प्यास बुझाने के लिए किसी जंगल के बीच बने छोटे कुएं की तरफ जाता है। इस कुएं के पास एक शेरनी पहले से छिपकर बैठी होती है। वीडियो के अंत में जो होता है, वह आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा।

वीडियो देखकर चौंक उठेंगे आप

हम सभी जानते हैं कि जंगल के राजा शेर और रानी शेरनी से भिड़ना इतना आसान नहीं होता है। अक्सर अपने खतरनाक वार से वह बड़े से बड़े जानवर को अपना शिकार बना लेते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शायद शेरनी घात लगाकर किसी जानवर का इंतजार कर रही थी। शेरनी को लगा होगा कि जब कोई जानवर पानी पीने आएगा तो वह मौके का फायदा उठाकर उस पर हमला कर देगी। हालांकि, उसका यह सोचना उल्टा पड़ जाता है और वह जो सोचती है वैसा हो नहीं पाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि हाथी चुपचाप पानी पी रहा होता है। इस दौरान वह पूरे टाइम सतर्क रहता है। लगातार उसके नाक, कान और आंख शेरनी की तरफ ही होती है। वह उसकी हर हरकत पर नजर रखे होता है। इसके बाद भी वह अपनी प्यास बुझाने की कोशिश करता है। इसी बीच शेरनी वहां से धीरे से खिसकने की कोशिश करती है। हालांकि, उसके अचानक हिलने से हाथी घबरा जाता है। इसके बाद वह अपनी सूंड में भरा पानी उसकी ओर उछालता है। आप देख पाएंगे कि पानी की तेज बौछार पड़ते ही शेरनी वहां से भाग जाती है। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article