Landlord Refused to Give The Room Due to Strang Condition: सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में एक चैट काफी वायरल (Viral Post) हो रहा है, जो एक ब्रोकर और एक लड़के का है, जिसमें कमरा देने की बात चल रही है। लेकिन कुछ अजीब शर्तों के कारण लैंडलॉर्ड लड़के को कमरा देने से मना कर देता है। ये पूरी घटना बैंगलोर की है। ऐसे में ये चैट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे इस चैट में एक ब्रोकर और लड़के के बीच कमरे दिलाने को लेकर बातचीत हो रही है, जिसमें लड़के से उसे डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं। इसमें 12वीं का मार्कशीट भी शामिल है। लेकिन 12वीं में उसके 90% ना आने के चलते उसे कमरा देने से मना कर दिया जाता है। ऐसे में लड़का काफी मायूस हो जाता है, ये पूरा चैट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मार्क्स कम आने पर कमरा ना देने वाला चैट वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस चैट पर कई यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बैंगलोर के लिए यह एक अनोखा सत्य है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि पापा सही कहा करते थे कि पढ़ाई लिखाई करो तभी घर बना पाओगे। यह चैट '@kadaipaneeeer' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
