वायरल न्यूज़

केक का पहला टुकड़ा छोटे भाई को दिया, फिर जो हुआ आंखें नम कर देगा, ब्राजील की खूबसूरत परंपरा का Video हुआ वायरल

ब्राजील की खूबसूरत जन्मदिन परंपरा में बड़े भाई ने केक का पहला टुकड़ा छोटे भाई को दिया। यह देखकर छोटा भाई भावुक होकर रो पड़ा। भाई के प्यार का यह Video वायरल है।

Image

केक का पहला टुकड़ा छोटे भाई को देकर मनाया जन्मदिन (X/@Rainmaker1973)

जन्मदिन का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन केक काटना, परिवार के साथ खुशियां मनाना और अपनों का प्यार पाना सबसे खूबसूरत पल होता है लेकिन ब्राजील की एक प्यारी परंपरा इस खुशी को और भी खास बना देती है। यहां जन्मदिन पर केक का पहला टुकड़ा उस इंसान को दिया जाता है, जो आपकी जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखता है। अब इसी परंपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

केक का एक टुकड़ा और भाई का बेशकीमती प्यार

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। केक काटने के बाद जन्मदिन मना रहा बच्चा बताता है कि केक का पहला टुकड़ा वह एक बेहद खास व्यक्ति को देना चाहता है। इसके बाद वह केक की पहली स्लाइस अपने छोटे भाई को दे देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भाई का प्यार देखकर भर आईं आंखें

शुरुआत में तो छोटा भाई इस बात से काफी खुश दिखाई देता है लेकिन कुछ ही पल बाद जब उसे एहसास होता है कि उसके बड़े भाई ने इतने खास मौके पर उसे चुना है, तो वह भावुक हो जाता है। उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। भाई की इस प्रतिक्रिया को देखकर वहां मौजूद परिवार के लोग भी भावुक हो जाते हैं। दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। यह छोटा सा पल वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाता है। सोशल मीडिया पर लोग भी इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भाई-बहन के रिश्ते में ऐसे छोटे-छोटे पल जिंदगी भर याद रहते हैं।

ब्राजील की पुरानी परंपरा है यह

दरअसल, ब्राजील में जन्मदिन के केक का पहला टुकड़ा किसी खास व्यक्ति को देना प्यार और सम्मान जताने का एक तरीका माना जाता है। आमतौर पर यह टुकड़ा माता-पिता, जीवनसाथी या किसी बेहद करीबी व्यक्ति को दिया जाता है लेकिन इस मामले में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को चुना।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article