वायरल न्यूज़

इस देश में चाय-कॉफी से भी सस्ता मिलता है नॉनवेज, वजह जान दिमाग घूम जाएगा

Cheap Meat Countries: दुनिया में एक ऐसा देश है। जहां पर मांस कई बार चाय या कॉफी से भी सस्ता मिलता है। इसका कारण वहां जानवरों की बहुत ज्यादा संख्या, घुमंतू जीवनशैली और मांस पर आधारित खान-पान है। ज्यादा उपलब्धता के कारण मांस की कीमत कम रहती है।

Image

क्या सच में कॉफी से सस्ता है मांस? (Photo: iStock)

Why meat cheap in Mongolia: दुनिया में एक ऐसा देश है जिसके बारे में एक दिलचस्प बात सुनने को मिलती है, यहां कई बार मांस (मीट) की कीमत चाय या कॉफी से भी कम हो सकती है। यह सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे कुछ खास कारण हैं। यह देश (knowledge facts) कोई और नहीं बल्कि मंगोलिया है। सबसे बड़ा कारण है यहां पशुधन की बहुत ज्यादा संख्या। मंगोलिया में भेड़, बकरी, गाय और घोड़े जैसे जानवरों (kis desh me sabse sasta meet milta hai) की संख्या इंसानों से कई गुना ज्यादा है। जहां देश की कुल आबादी करीब 30-35 लाख के आसपास है, वहीं जानवरों की संख्या करोड़ों में है।

यहां की पारंपरिक जीवनशैली भी एक प्रमुख कारण

इसका मतलब यह हुआ कि हर व्यक्ति के हिस्से में बहुत सारे जानवर आते हैं। जब किसी चीज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, तो उसका दाम अपने आप कम हो जाता है। यही वजह है कि यहां मांस सस्ता मिलता है। दूसरा कारण है यहां की पारंपरिक जीवनशैली। मंगोलिया के लोग लंबे समय से घुमंतू यानी नोमैडिक जीवन (ajab gajab facts) जीते आए हैं। वे एक जगह स्थायी रूप से नहीं रहते, बल्कि अपने जानवरों के साथ जगह-जगह घूमते रहते हैं। उनके खान-पान में मांस, दूध और डेयरी उत्पादों (interesting facts) का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इसलिए मांस उनके रोजमर्रा के भोजन का मुख्य हिस्सा बन गया है।

पशुपालन करना ज्यादा सुविधाजनक

इसके अलावा, मंगोलिया (meat vs coffee price Mongolia) का मौसम भी इस स्थिति को प्रभावित करता है। यहां का इलाका ठंडा और सूखा है, जिसे स्टेपी क्षेत्र कहा जाता है। ऐसी जगहों पर खेती करना आसान नहीं होता, लेकिन पशुपालन करना ज्यादा सुविधाजनक होता है। इसलिए लोग खेती से ज्यादा जानवर पालते हैं, जिससे मांस की उपलब्धता हमेशा बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर, शहरों में मिलने वाली चाय या कॉफी अक्सर कैफे में मिलती है, जहां उनकी कीमत ज्यादा होती है। इस वजह से कई बार ऐसा लगता है कि मांस चाय या कॉफी से भी सस्ता है। क्या आपको इससे पहले इस बात की जानकारी थी?

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article