Narson meaning in English: आज हम आपके लिए बेहद काम की जानकारी लेकर आए हैं। दरअसल, हम रोजमर्रा की भाषा में समय बताने के लिए आज, कल और परसों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बात “परसों से भी पहले” वाले दिन की आती है, तो कई लोगों को सही शब्द समझ में नहीं आता। हिंदी में इस दिन को नरसों या तरसों कहा जाता है। दोनों शब्द अलग-अलग इलाकों में बोले जाते हैं, लेकिन इनका मतलब एक ही होता है, आज से तीन दिन पहले। अगर इसे आसान तरीके से समझें, तो क्रम कुछ इस तरह बनता है। आज यानी (Today), कल यानी बीता हुआ दिन (Yesterday), परसों यानी आज से दो दिन पहले (The day before yesterday) और नरसों/तरसों यानी परसों से भी पहले का दिन, यानी आज से तीन दिन पहले।
कहते हैं Three days ago
अब अगर इसे अंग्रेजी में समझें, तो परसों के लिए आम तौर पर The day before yesterday कहा जाता है। लेकिन जब बात नरसों या तरसों की आती है, तो अंग्रेजी में कोई एक छोटा और सीधा शब्द ज्यादा इस्तेमाल में नहीं है। इसके लिए लोग आमतौर पर Three days ago कहते हैं, जो सबसे आसान और समझ में आने वाला तरीका है। एक और लंबा तरीका है- The day before the day before yesterday।
आसान भाषा का लोग करते हैं ज्यादा इस्तेमाल
हालांकि यह थोड़ा बड़ा वाक्य है, इसलिए रोजमर्रा की बातचीत में कम ही इस्तेमाल होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर हिंदी में हम कहें, मैं नरसों बाजार गया था, तो अंग्रेजी में इसे I went to the market three days ago कहा जाएगा। आजकल लोग आसान भाषा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, इसलिए तीन दिन पहले या three days ago कहना ही सबसे सही और सामान्य तरीका माना जाता है। इससे बात साफ और जल्दी समझ में आ जाती है।
