वायरल न्यूज़

Knowledge Facts: 1995 में Amazon पर क्या बिका था पहला सामान, जानें क्या था ऑर्डर

First Amazon Order: 1995 में Amazon पर पहली बार एक AI से जुड़ी किताब खरीदी गई थी। यह किताब जॉन वेनराइट नाम के व्यक्ति ने ऑर्डर की थी। आज के समय में जब AI तेजी से बढ़ रहा है, तब यह कहानी और भी दिलचस्प लगती है।

Image

1995 में Amazon से खरीदी गई पहली चीज (Photo: iStock)

Amazon History 1995: आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन कंपनियों में से एक Amazon की शुरुआत भी एक छोटे से प्रयोग के रूप में हुई थी। साल 1995 में जब इंटरनेट अभी नया-नया था, तब Amazon पर पहली बार एक सामान खरीदा गया था। खास बात यह है कि वह कोई आम चीज नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक किताब थी। इस दिलचस्प जानकारी को सबसे पहले जॉन एर्लिचमैन नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि 3 मार्च 1995 को Amazon पर पहली खरीदारी हुई थी। इसके साथ उन्होंने उस किताब और बिल की तस्वीर भी साझा की।

Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी दी प्रतिक्रिया

यह किताब “Fluid Concepts and Creative Analogies” थी, जिसे डगलस हॉफस्टैटर ने लिखा था। इसमें AI और इंसानी सोच को समझने से जुड़े लेख और निबंध शामिल थे। इस पोस्ट पर Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी प्रतिक्रिया दी। यह बात लोगों को इसलिए और खास लगी क्योंकि आज के समय में AI तेजी से आगे बढ़ रहा है और Amazon जैसी कंपनियों में भी इसका बड़ा इस्तेमाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कई लोगों ने अपनी राय दी। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि आज AI ही Amazon में नौकरियों को बदल रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे भविष्य की एक तरह की भविष्यवाणी बताया, जो अब सच होती दिख रही है।

किताब जॉन वेनराइट नाम के व्यक्ति ने खरीदी

अब सवाल उठता है कि Amazon का पहला ग्राहक कौन था? यह किताब जॉन वेनराइट नाम के व्यक्ति ने खरीदी थी। दरअसल, Amazon के शुरुआती कर्मचारी शेल कपहान ने उन्हें एक लिंक भेजकर साइट से किताब खरीदने के लिए कहा था। दोनों पहले साथ काम कर चुके थे, इसलिए वेनराइट ने उनकी बात मान ली। दिलचस्प बात यह है कि वेनराइट को लगा था कि उन्हें यह किताब मुफ्त में मिलेगी, लेकिन बाद में उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे काट लिए गए। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में इस घटना को मजेदार तरीके से याद किया। आज Amazon एक विशाल कंपनी बन चुकी है और जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article