वायरल न्यूज़

Snake Fight Video: किंग कोबरा के बीच खतरनाक लड़ाई, फन फैलाकर एक-दूसरे पर किया ऐसे हमला, देखकर दहल जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 5, 2023, 03:05 PM IST

King Cobra Fight Video: किंग कोबरा का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दहल जाएंगे। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

किंग कोबरा का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा का खतरनाक वीडियो
  • लड़ाई देखकर दहल गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

King Cobra Fight Video: सोशल मीडिया पर सांपों के एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Snake Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Snake Fight Video) इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Video) तो यकीन करने लायक तक नहीं होते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स सांपों के वीडियो (Viral Video) को भी काफी पसंद करते हैं। साथ ही जमकर वीडियो (Trending Video) पर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में किंग कोबरा का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हो सकता है इससे पहले आपने इस तरह के नजारे देखे भी ना हो।

आपने सांप के कई वीडियो देखे होंगे। अपने आस-पास भी सांपों को लड़ते हुए या फिर अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी सांपों के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कई लोग तो सांपों से दूरी बनाकर रहते हैं। कुछ तो सांपों को देखते ही भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को सांप के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है। लेकिन, इस वीडियो में आपको सांप का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो किंग कोबरा फन फैलाए आमने-सामने खड़े हैं। दोनों एक-दूसरे पर हमला करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच मौका पाते ही एक किंग कोबरा दूसरे पर हमला कर देता है। उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। तो दिल थामकर देखें ये वीडियो...

सांपों का खतरनाक अंदाज

इस नजारे को देखकर आपके होश भी उड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'hkentertainment0' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। कुछ का कहना है कि कहां का यह नजारा। कुछ का कहना है कि इस लड़ाई में आखिर कौन जीता? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article